बरसात के दौरान बांध पर सतत निगरानी रखें – जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट अटल सागर (मड़ीखेड़ा डैम) का आकस्मिक निरीक्षण ग्वालियर | 06-अगस्त-2021 0


बरसात के दौरान बांध पर सतत निगरानी रखें – जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 
अटल सागर (मड़ीखेड़ा डैम) का आकस्मिक निरीक्षण 
ग्वाल
      प्रदेश के जल संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री एवं ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट शिवपुरी जिले के अटल सागर मड़ीखेड़ा डैम पहुँचे और डैम का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। बरसात के दौरान बांध पर सतत निगरानी रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए। 
    जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट शुक्रवार को ग्वालियर से शिवपुरी जिले के अटल सागर मड़ीखेड़ा डैम पहुँचे। डैम पर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री श्री सुरेश धाकड़, पूर्व विधायक करैरा श्री जसवंत जाटव, जिला अध्यक्ष भाजपा शिवपुरी श्री राजू बाथम, ग्वालियर भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, ग्वालियर के सीईओ जिला पंचायत श्री किशोर कान्याल सहित शिवपुरी जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता श्री सी एल गर्ग, अधीक्षण यंत्री श्री बी.डी. रतमेले एवं कार्यपालन यंत्री श्री एस के अग्रवाल उपस्थित थे। 
    जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने विभागीय अधिकारियों से डैम की क्षमता और अब तक छोड़े गए पानी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बरसात के दौरान डैम पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही डैम से जो पानी छोड़ा जा रहा है उससे जो गांव प्रभावित होते हैं उन पर भी निगरानी रखी जाए। 
    जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता श्री सी एल गर्ग ने चर्चा के दौरान बताया कि शिवपुरी जिले की  सिंध नदी पर निर्मित अटल सागर बांध का जल भराव क्षेत्र 5540 वर्ग किलोमीटर है। बांध का पूर्ण जल स्तर 346.25 मी. एवं जल भराव क्षमता 834.83 मिलियन घन मीटर है। बांध में कुल 10 रेडियल गेट  14.50 मी.X12 मी. साईज के लगे हुए हैं। 
    उन्होंने बताया कि बांध के जल ग्रहण क्षेत्र में दिनांक 2 व 3 अगस्त को भारी बरसात के कारण बांध में पानी की आवक 14366 क्यूमेक्स होने के कारण बांध के सभी 10 गेट 9.0 मीटर ऊँचाई से खोले जाकर अधिकतम 10800 क्यूमेक्स पानी की निकासी करते हुए बांध को सुरक्षित रखा गया। अटल सागर बांध का 6 अगस्त को जल स्तर प्रात: 7 बजे 349.70 मीटर एवं जल स्तर 673.64 मिलियन घन मीटर है। मुख्य अभियंता श्री अग्रवाल ने यह भी बताया कि बांध से 3X20=60 मेगावाट जल विद्युत उत्पादन किया जाता है। इस वर्ष रबी फसल हेतु एक लाख 3 हजार 583 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई है। खरीफ फसल हेतु 21 हजार 500 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। 
सतनवाड़ा स्वास्थ्य केन्द्र पर वृक्षारोपण 
    प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट एवं लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री श्री सुरेश धाकड़ ने शुक्रवार को सतनवाड़ा स्वास्थ्य केन्द्र पर वृक्षारोपण किया। दोनों ही मंत्रियों ने वृक्षारोपण के दौरान आम लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। सतनवाड़ा स्वास्थ्य केन्द्र से ही श्री तुलसीराम सिलावट एवं श्री सुरेश धाकड़ ऑनलाइन मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुए।  

 

Popular posts
केन्द्रीय Mantri तोमर ने मुरैना व श्योपुर जिले के बाढ़ प्रभावित गाँवों का हेलीकॉप्टर से लिया जायजा प्रभारी मंत्री कुशवाह भी दौरे पर साथ थे, केन्द्र व राज्य सरकार बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए पूरी ताकत के साथ खड़ी है ग्वालियर | 07-अगस्त-2021 0
Image
कुंवारी नदी के किनारे पर बसा एक ऐसा गांव जहां कई अधिकारी और 12 डॉक्टर बनकर भाई बहनों ने गांव का नाम किया रोशन मुरैना- दिनांक 17 /3/2021
Image
बाढ़ से हुये नुकसान का मुआवजा केन्द्र व राज्य सरकार देगी - केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर बाढ़ प्रभावितों की आंखों में आंसू नहीं देखना चाहता - प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह मुरैना | 07-अगस्त-2021 0
Image
बाढ प्रभावित ग्रामों में राहत कार्य सुचारू रूप से संचालन, क्रियान्वयन एवं आम जन जीवन के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका/नगर परिषदो को सौंपे दायित्व - भिण्ड | 09-अगस्त-2021
Image