मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने किया बाढ़ग्रस्त ग्राम चिताहरी का निरीक्षण - शिवपुरी | 06-अगस्त-2021 0
• Rajveer Singh Sikarwar
Iकैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी भ्रमण पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने बाढ़ ग्रस्त ग्राम चिताहरी का निरीक्षण किया और बाढ़ प्रभावित लोगों का हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनी।
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आपदा से प्रभावित लोगों को राशन, खाद्य सामग्री वितरित की और कहा कि यह आपदा का समय है इसलिए धैर्य रखें। शासन-प्रशासन के स्तर पर राहत एवं बचाव के लिए सभी प्रयास जारी हैं। आपदा के कारण ग्रामीणों को समस्या हुई है। किसानों की जो भी क्षति हुई है। टीम द्वारा जल्द उसका सर्वे किया जाएगा और किसानों को राहत दी जाएगी। इस दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल भी उपस्थित थे।
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मौके पर उपस्थित एसडीएम अंकुर गुप्ता और तहसीलदार नरवर रुचि अग्रवाल को निर्देश दिए हैं कि टीम द्वारा प्रभावित गांव का सर्वे कराया जाए और जानकारी तैयार की जाए। पूरी टीम सक्रिय होकर काम करे। इसके साथ ही राहत कैंप में जो लोग ठहरे हैं, उनके लिए खाने पीने की व्यवस्थाएं एकदम दुरुस्त होना चाहिए। लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होना चाहिए।
